राज्य का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र बना जादवपुर कोलकाता उत्तर सबसे छोटा

राज्य का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र बना जादवपुर कोलकाता उत्तर सबसे छोटा
Published on

कोलकाता : 18वें लोकसभा चुनाव के लिए जारी संसदीय क्षेत्रवार मतदाता सूची में जादवपुर राज्य का सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र बनकर उभरा है। वहीं कोलकाता उत्तर राज्य का सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया गया है। दरअसल आम चुनाव में मतदाताओं की संख्या के आधार पर लोकसभा क्षेत्रों का ग्रेड निर्धारित किया जाता है। इस दृष्टि से कोलकाता उत्तर राज्य का सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र है क्योंकि यहां कम मतदाताओं के बीच प्रत्याशियों की जीत- हार का फैसला होता है। 2024 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बंगाल की सबसे बड़ी लोकसभा सीट जादवपुर है। यहां 20.19 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 286 जबकी महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 19 हजार 470 है। वहीं कोलकाता उत्तर में मतदाताओं की संख्या 15.01 लाख से कुछ अधिक है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 13 हजार 817 जबकी महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 87 हजार 913 है। राज्य का दूसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र कूचबिहार है, जहां पहले चरण के चुनाव होने जा रहे हैं। उत्तर बंगाल के इस जिले में 19.63 लाख से अधिक मतादात आगामी 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र का तमगा पश्चिम मिदनापुर के घाटाल लोकसभा क्षेत्र ने हसिल किया है। यहां 19.37 लाख से अधिक मतदाता हैं। वहीं 19.22 लाख मतदाताओं के साथ श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र ने राज्य के चौथे सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र के तौर पर स्थान हासिल किया है। वहीं राज्य का दूसरा सबसे छोटा लोकसभा क्षेत्र बैरकपुर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in