आरामबाग में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, 1 पुलिसकर्मी घायल

गोघाट में हिंसा के दौरान घायल BJP कर्मी
गोघाट में हिंसा के दौरान घायल BJP कर्मी
Published on

हुगली: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से बंगाल के कई हिस्सों में हिंसा की खबरें आ रही है। ताजा मामला आरामबाग का बताया जा रहा है। यहां अनुमंडल के कई क्षेत्रों में छिटपुट हिंसा की घटनाएं लगातार घट रही हैं। दरअसल, शुक्रवार की रात को गोघाट थाना क्षेत्र के कुमारगंज के भुरकुंडा इलाके में तृणमूल और बीजेपी कर्मियों के बीच झड़प हो गई जिससे दोनों दलों के कई कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी हमले का शिकार होना पड़ा।

दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी

झड़प रोकने गए 1 पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। मामला बढ़ता देख गोघाट थाना के प्रभारी निरूपम मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस अनुमंडल में एक छोटी सी घटना आग की तरह फैल जाती है और दंगा का रूप ले लेती है। लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घायल पुलिस कर्मी को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। खबर है कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। इसके बाद पुलिस दोनों पार्टियों के 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर खानाकुल इलाके में भी छोटी-छोटी राजनीतिक हिंसा हो रही है।

खानाकुल में आपसे में ही भिड़े TMC के दो गुट

खानाकुल थाना के अंतर्गत हरिनखोला 2 नंबर ग्राम पंचायत का माड़ाेखाना इलाके में तनाव व्याप्त है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प हुई और कई कार्यकर्ता घायल हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in