Stock Market: शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 74,000 के पास बंद

Stock Market: शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 74,000 के पास बंद
Published on

नई दिल्ली: कई दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में रौनक दिखा। मई महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार(31 मई) को स्टॉक मार्केट हरे निशान में बंद हुआ। लोकसभा चुनाव का कल अंतिम चरण है। शनिवार को तमाम ए​ग्जिट पोल भी आएंगे। इससे पहले बाजार में तेजी लौटना पॉजिटिव संकेत हैं। बता दें कि आज बीएसई सेंसेक्स 75.71 अंक चढ़कर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 42.05 अंक मजबूत होकर 22,530.70 अंक पर पहुंच गया। अडाणी इंटरप्राइजेज के स्टॉक में आज 6 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, आईटीसी, रिलायंस, महिंद्रा आदि के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। वहीं, नेस्ले, मारुति, इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,050.15 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in