नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोने का आयात, निर्यात घटा, व्यापार घाटा बढ़ा

नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोने का आयात, निर्यात घटा, व्यापार घाटा बढ़ा
Published on

नयी दिल्लीः देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर के महीने में सालाना आधार पर 4.85 प्रतिशत घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर महीने में आयात 27 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 55.06 अरब डॉलर था। आयात की गई वस्तुओं में आलोच्य माह में सोने की अहम भूमिका रही। इस दौरान सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के साथ अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। समीक्षाधीन माह में देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस साल अक्टूबर में देश का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.2 अरब डॉलर रहा था।

क्या रही स्थिति ः चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात कुल 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर रहा है, जबकि जबकि आयात 8.35 प्रतिशत बढ़कर 486.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in