भारतीय अरबपति अंकुर जैन ने WWE स्टार Erika Hammond से रचाई शादी, देखें Photos

भारतीय अरबपति अंकुर जैन ने WWE स्टार Erika Hammond से रचाई शादी, देखें Photos
Published on

नई दिल्ली: भारतीय मूल के अरबपति अंकुर जैन ने पूर्व WWE रेसलर एरिका हैमंड (33 साल) से शादी की है। Bilt rewards के संस्थापक और CEO अंकुर जैन ने केवल 130 लोगों की मौजूदगी में एरिका से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में प्री-वेडिंग और मिस्र में पिरामिड के बीच दोनों ने अपनी शादी की।

एरिका हैमंड पूर्व WWE चैंपियन है। WWE से रिटायर होने के बाद वह एक सफल फिटनेस कोच बन गई हैं और लॉस एंजेलिस में वह एक ट्रेनर होने के साथ रंबल बॉक्सिंग की ट्रेनर भी है। वहीं, अंकुर Bilt rewards के फाउंडर और CEO है, जो एक लॉयल्टी कंपनी है। यह कंपनी कंज्यूमर को किराए के भुगतान और इसी तरह के अन्य खर्चों पर रिवॉर्ड देती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकुर की नेटवर्थ करीब 10000 करोड़ है।

अंबानी से कम नहीं एरिका और अंकुर की शादी

बता दें एरिका हैमंड और अंकुर जैन की शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ। जहां जंगल सफारी में एक रात का 1 कमरे का खर्च करीब 1.7 लाख रुपए है। वहीं, उनकी शादी मिस्र के पिरामिडों के सामने हुई। देखें- दोनों की शादी का वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankur Jain (@ankurjain)

कैसे हुई दोनों की दोस्ती ?

जानकारी के अनुसार 32 साल की एरिका की मुलाकात अंकुर से जिम में रंबल बॉक्सिंग वर्कआउट करने के दौरान हुई थी, जहां पर वह एक फिटनेस ट्रेनर थी। अंकुर को फिटनेस की ट्रेनिंग देते हुए दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि हम पारंपरिक शादी करने वाले लोग नहीं है, इसलिए हमने फैसला किया हमारी नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एक साथ कुछ पल बिताने अपने दोस्तों के साथ खास पार्टी करना, जहां आप एक अलग दुनिया में हो। मिस्र में अपनी शादी पर बोलते हुए उन्होंने कहा मैं प्राचीन इतिहास और समाज से प्रभावित हूं और बचपन से ही यहां आना चाहता था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in