भारत के युवा अरबपति हैं जहान और फिरोज मिस्त्री, जानें कौन हैं ये …

भारत के युवा अरबपति हैं जहान और फिरोज मिस्त्री, जानें कौन हैं ये …
Published on

नई दिल्ली : फोर्ब्स ने हाल ही में 2024 के अरबपतियों की सूची जारी की है जिसमें दुनिया के 25 सबसे युवा अरबपतियों का नाम शामिल है। इन अरबपतियों की उम्र 33 वर्ष या उससे काम है और इन सभी की कुल संपत्ति 110 बिलियन डॉलर (लगभग 9,162 अरब रुपये) है। 30 साल के कम उम्र के युवा भारतीय अरबपतियों की सूची में सबसे आगे साइरस मिस्त्री के बेटे जहान और फिरोज हैं।

जहान और फिरोज की कितनी है संपत्ति?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, जहान और फिरोज के पास 9.8 अरब डॉलर (लगभग 916 अरब रुपये) की संपत्ति है और प्रत्येक को 4.2 अरब डॉलर (लगभग 349 अरब रुपये) विरासत में मिले हैं। 25 वर्षीय जहान टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत साइरस मिस्त्री के बेटे हैं। जहान येल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उनके पास आयरलैंड की नागरिकता है और वह वर्तमान में मुंबई में रहते हैं।

फिरोज मिस्त्री कौन हैं?

फिरोज की उम्र 27 वर्ष है और वह साइरस के सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है और आयरिश नागरिकता के बावजूद वह भी मुंबई में रहते हैं। बता दें कि 2022 में एक कार दुर्घटना में पिता की मृत्यु के बाद उन्हें टाटा संस में 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी विरासत में मिली। वह एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए धन जुटाने की योजना में शामिल हैं, जो उनकी निर्माण और इंजीनियरिंग फर्म है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in