भारत की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान

भारत की सबसे अमीर महिला बनीं सावित्री जिंदल, नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान
Published on

नई दिल्ली: देश के मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी को कमाई के मामले में भारत की ही महिला ने पीछे छोड़ दिया है। वह इस साल की सबसे अमीर महिला बनीं हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की नेटवर्थ में 9.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जिससे वह भारत की अमीरों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंची हैं। सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 25.3 अरब डॉलर पहुंच गई है। जो उन्हें एशिया के सबसे बड़ी अमीर महिला बना देती है।

इस मामले में अंबानी भी पीछे

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल करीब पांच अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनकी नेटवर्थ 92.3 अरब डॉलर पर पहुंची है, और वे एशिया के सबसे बड़े धनी बने हुए हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने इस साल 9.6 अरब डॉलर की कमाई की है। इससे वह अंबानी को एक साल में कमाई के मामले में पीछे छोड़ दी है।

ग्रुप नई कंपनी को बाजार में कर सकता है लिस्ट

ओपी जिंदल ग्रुप के चेयरपर्सन के रूप में सावित्री जिंदल ने कई लिस्टेड कंपनियों को निर्देशित किया है, जिसमें जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जिंदल साव, और जिंदल स्टेनलेस शामिल हैं। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पति की मौत के बाद सावित्री जिंदल ने ओपी जिंदल ग्रुप के चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला और ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। बता दें कि आने वाले साल में ओपी जिंदल ग्रुप ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट की लिस्टिंग की योजना बनाई है, जिससे ग्रुप की वृद्धि को और बढ़ावा मिल सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in