इंग्लैंड क्रिकेट के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सड़क किनारे कटवाया देसी हेयर केट, देखें वीडियो

इंग्लैंड क्रिकेट के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सड़क किनारे कटवाया देसी हेयर केट, देखें वीडियो
Published on

मुंबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मुंबई में सड़क किनारे नाई की दुकान पर बाल कटवाया है। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

अपने फनी ट्वीट्स के लिए पहचान रखने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। इसबार उन्होंने फुटपाथ पर बैठकर नाई से बाल कटवाए हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। यूजर्स वॉन का ये अंदाज देखकर नहीं रोक पाए हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर वॉन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बरसात हो गयी है। वॉन का ये वीडियो को मुंबई के ऑर्मिस्टन रोड का बताया जा रहा है। दिवाली से ठीक पहले रिलीज किए गए वीडियो को वॉन ने 'दिवाली पार्टी ट्रिम' की संज्ञा दी है और इसे खूब एन्जॉय किया है।

दिवाली से पहले रिलीज किया वीडियो

यूजर्स वॉन का ये अंदाज देखकर नहीं रोक पाए हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर वॉन के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बरसात हो गयी है। वॉन का ये वीडियो को मुंबई के ऑर्मिस्टन रोड का बताया जा रहा है। दिवाली से ठीक पहले रिलीज किए गए वीडियो को वॉन ने 'दिवाली पार्टी ट्रिम' की संज्ञा दी है और इसे खूब एन्जॉय किया है। इस वीडियो पर एक से एक मनोरंजक रिप्लाई आ रहे थे। इसलिए बीते दिन वॉन फिर यहां आए और उन्होंने शेव करवाई। इस खास शेविंग की फोटो भी उन्होंने अपने फैंस से साझा की है और इसपर भी एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शंस रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in