रोहित ने संन्यास लेने का मन बना लिया था लेकिन…

रोहित ने संन्यास लेने का मन बना लिया था लेकिन…
Published on

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास लेने का मन बना लिया था। लेकिन उन्होंने अपना मन बदल लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित मेलबर्न टेस्ट के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे। लेकिन शुभचिंतकों ने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाया। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने एमसीजी टेस्ट के बाद संन्यास लेने का मन बना लिया था। अगर शुभचिंतकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं होता तो वे संन्यास ले लेते। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। वो पांच पारियों में 6.20 की औसत से सिर्फ 31 रन बना सके थे। खराब फॉर्म के चलते ही उन्होंने सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया था। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी। हालांकि रोहित के बाहर रहने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रोहित ने संन्यास लेने का मन बदला तो मुख्य कोच गौतम गंभीर नाराज हो गए थे। सिडनी टेस्ट के दौरान रोहित शर्मा ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात की थी। इस दौरान उन्होंने ने साफ कर दिया था कि वो अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं। रोहित ने कहा था, 'मैं जल्द संन्यास नहीं होने वाला हूं। मैंने सिर्फ इसलिए इस मुकाबले से हटने का फैसला किया क्योंकि रन नहीं बन रहे थे। मैं कड़ी मेहनत करुंगा और वापसी करुंगा। अभी रन नहीं बन रहे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि आगे भी नहीं बने।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in