Weekly Horoscope : पढ़ें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह ?

Weekly Horoscope :  पढ़ें कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह ?
Published on

भविष्य दर्शन
डॉ. मंगल त्रिपाठी
ग्रह संचरण- सूर्य मिथुन में, शुक्र और मंगल कर्क में, केतु तुला में, प्लूटो मकर में, शनि कुम्भ में, नेपच्यून मीन में, गुरु, राहु और हर्शल मेष में, बुध वृष में, बाद बुध 24/06 को घं. 12/40 से मिथुन में एवं चंद्रमा 18/06 को घं. 5/13 से मिथुन में, 20/06 को घं. 15/58 से कर्क में, 22/06 को घं. 28/18 से सिंह में संचरण करेंगे।
व्रत त्योहार- 18/06 को स्नान-दान की अमावस्या 19/06 को गुप्त नवरात्रारम्भ, 20/06 को रथयात्रा 21/06 को विश्व योग दिवस, 22/06 को वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, 24/06 को श्री स्कंद षष्ठी।
मेष- बुद्धि का सहारा लेकर यदि कर्मक्षेत्र में सही कदम उठाया जाय तो आर्थिक प्रगति लाभ और संचय के रूप में बदली जा सकती है। बुद्धिजीवी नयी नियुक्ति या मनचाहा परिवर्तन से लाभान्वित हो सकते हैं, फिर भी सब समय सचेत रहना होगा, ताकि कोई गलत संगति क्षति न पहुंचा सके और स्वास्थ्य ठीक रहे। दिनांक 18 को विश्राम, 19 को सुख, 20 को सावधानी, 21 को चिंता, 22 को तनाव, 23 को लाभ, 24 को प्रगति। मेष लग्न के लिए सप्ताह समस्याओं के समाधान करने का होगा। शुभ दिन 19, 23 और 24 जून एवं शुभांक 1, 5, 8।
वृष- कामधंधे में अचानक ही ऐसी आर्थिक समस्या आ सकती है जिससे संचय प्रभावित हो सकता है और व्यर्थ का खर्च भी बढ़ सकता है। अगर आलस्य का त्याग करते हुए कर्मक्षेत्र में लगे रहा जाय तो किसी भी समस्या का समाधान करना संभव होगा। भाई बंधुओं से उत्साह मिलेगा, जो प्रगति में सहायक होगा। दिनांक 18 को मनोरंजन, 19 को लाभ, 20 को प्रगति, 21 को सहयोग, 22 को सुधार, 23 को खर्च, 24 को चिंता। वृष लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 18 से 20 जून एवं शुभांक 3, 6, 9।
मिथुन- कर्मक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहना पड़ सकता है जिससे कभी-कभी रुकावट हो सकती है। आर्थिक लाभ होते रहने पर भी कोई न कोई ऐसी भूल हो सकती है जिससे कुछ हानि संभव है। भूमि संबंधी काम करने वाले अपनी स्थिति मजबूत बना सकते हैं और इससे लाभ भी उठा सकते हैं। दिनांक 18 को खानपान, 19 को सामान्य, 20 को प्रगति, 21 को लाभ, 22 को उत्साह, 23 को सुख, 24 को खानपान। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह लाभदायक हो सकता है। शुभदिन 20 से 22 जून एवं शुभांक 2, 4, 8।
कर्क- निरर्थक वाद-विवाद से आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है और अच्छी स्थिति का आनंद उठाने में दिक्कत आ सकती है। कामधंधे में व्यस्तता बढ़ सकती है, किन्तु एक ऐसी रुकावट भी आने की संभावना बनी रहेगी जिसे दूर करने में समय लग सकता है। कोई घर-परिवार की चिंता संभव है। दिनांक 18 को खर्च, 19 को हैरानी, 20 को सुधार,21 को लाभ, 22 को प्रगति, 23 को सुख, 24 को मनोरंजन। कर्क लग्न के लिए सप्ताह मिलजुला परिणाम देगा। शुभ दिन 21 से 23 जून एवं शुभांक 1, 3, 7।
सिंह- आय-व्यय को अगर संतुलित बनाये रखा जाय तो आर्थिक सफलता मिल सकती है। अनुमान के आधार पर बतायी गयी किसी भी योजना को लागू करने में विलम्ब हो सकता है। दो कदम आगे तो एक कदम पीछे देखना प्रगति की ओर ले जाने में सहायक होगा। मानसिक द्वंद्व कम करना होगा। दिनांक 18 को खानपान, 19 को प्रगति, 20 को सामान्य, 21 को परेशानी, 22 को खर्च, 23 को समाधान, 24 को लाभ। सिंह लग्न के लिए सप्ताह उन्नतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 18, 19 और 24 जून एवं शुभांक 2,5, 8।
कन्या- आर्थिक क्षमता का उचित व्यवहार अच्छी प्रगति करा सकता है और संचय को भी बढ़ा सकता है। रुका हुआ भुगतान भी प्राप्त होने से कामधंधे में सुविधा बनायी जा सकती है। अपने भीतर की अच्छी और बुरी दोनों आदतों को परखना आवश्यक होगा अन्यथा भविष्य को समझना कठिन होगा। दिनांक 18 को विश्राम, 19 को लाभ, 20 को सहयोग, 21 को प्रगति, 22 को सुख, 23 को परेशानी, 24 को कष्ट। कन्या लग्न के लिए सप्ताह कर्मव्यस्तता का रहेगा। शुभ दिन 19 से 21 जून एवं शुभांक 5, 7, 9।
तुला- यदि मानसिक ​स्थिरता बनी रहे तो कर्मक्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति हो सकती है और सही समय पर सही निर्णय लेने में सुविधा हो सकती है। कभी-कभी अपना ही निर्णय विरोध में जा सकता है, जिससे चिंता हो सकती है। केवल अपने काम पर ध्यान लगाये रखना चिंतामुक्त कर सकता है। दिनांक 18 को मनोरंजन,19 को उत्साह, 20 को प्रगति, 21 को सुख, 22 को लाभ, 23 को सहयोग, 24 को सामान्य। तुला लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 20 से 22 जून एवं शुभांक 4, 7, 9।
वृश्चिक- मिलाजुला परिणाम देते हुए भी स्थिति अच्छी बनी रह सकी है। परस्पर किसी संबंध में चिंताकारक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहयोग से कर्मक्षेत्र में प्रगति होती रहेगी और वाद-विवाद में भी स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कोई भी आर्थिक कदम सोच- समझकर उठाना उचित होगा। दिनांक 18 को परेशानी, 19 को बाधा, 20 को सामान्य, 21 को प्रगति, 22 को लाभ, 23 को सुख, 24 को विश्राम। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह सफलतादायक हो सकता है। शुभ दिन 21 से 23 जून एवं शुभांक 1,4, 9।
धनु- कोई भी निर्णय बिना सोचे- समझे लेना एक ऐसी समस्या पैदा कर सकता है, जिसका समाधान कठिनाई से हो सकता है। व्यर्थ का विवाद पैदा करना उचित नहीं होगा। मानसिक और शारीरिक क्षमता का ध्यान रखते हुए यदि योजना बनायी जाय तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य चिंतनीय हो सकता है। दिनांक 18 को खानपान, 19 को लाभ, 20 को व्यस्तता, 21 को परेशानी, 22 को रुकावट, 23 को समाधान, 24 को सुख। धनु लग्न के लिए सप्ताह सुखद रहने की आशा है। शुभ दिन 18, 19 और 24 जून एवं शुभांक 2, 6, 8।
मकर- आर्थिक संचय को उचित स्थान पर लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बुद्धि सही समय पर सही निर्णय ले सकने में सक्षम रहेगी जिससे किसी भी विवाद को सुलझाया जा सकता है। सामाजिक व्यवहार में कुशलता रहेगी, किन्तु पारिवारिक तनाव भी बना रह सकता है। मन को शांत बनाये रखें। दिनांक 18 को विश्राम, 19 को सुविधा, 20 को लाभ, 21 को प्रगति, 22 को सुख, 23 को परेशानी, 24 को चिंता। मकर लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक प्रगति का हो सकता है। शुभ दिन 19 से 21 जून एवं शुभांक 2,5, 8।
कुम्भ- किसी पुराने विवाद को थोड़ा प्रयत्न करने से सुलझाया जा सकता है, जिसका प्रभाव कामधंधे पर भी, अनुकूल हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने से चिंता कम रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा तनाव पैदा किया जा सकता है, जिसे सुलझाने में सुविधा हो सकती है। उत्साह बनाये रखना होगा। दिनांक 18 को मनोरंजन, 19 को प्रगति, 20 को लाभ, 21 को सुख, 22 को सहयोग, 23 को प्रसन्नता, 24 को सामान्य। कुम्भ लग्न के लिए सप्ताह सुखद हो सकता है। शुभ दिन 20 से 22 जून एवं शुभांक 1, 3, 7।
मीन- आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहे, इसका प्रयत्न करते रहना उचित होगा ताकि कर्मक्षेत्र की किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके। अचानक ही आई कोई परिस्थिति चिंतनीय बना सकती है। बुद्धिजीवी अनुकूलता प्राप्त कर सकते हैं जो कर्मक्षेत्र में प्रगतिकारक हो सकती है। निर्णय स्पष्ट होना चाहिए। दिनांक 18 को चिंता, 19 को तनाव, 20 को सामान्य, 21 को प्रगति, 22 को लाभ, 23 को सुख, 24 को मनोरंजन। मीन लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक नियंत्रण बनाये रखने का होगा। शुभ दिन 21 से 23 जून एवं शुभांक 2, 4, 6।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in