

नई दिल्ली: डेंगू का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी का मौसम आते ही अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। WHO की मानें तो आधी से ज्यादा दुनिया पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। डेंगू भले ही एक वायरल इंफेक्शन हो, लेकिन इसमें तेजी से कम होते प्लेटलेट्स इसे गंभीर बना देते हैं। डेंगू का सही समय पर इलाज न किया जाए तो इससे जान भी जा सकती है। इसलिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day) मनाया जाता है। लोगों को डेंगू बीमारी के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरुक किया जाता है।
डेंगू के सामान्य लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ज्यादातर लोगों में डेंगू होने पर हल्के लक्षण ही नजर आते हैं और 1-2 सप्ताह में डेंगू ठीक भी हो जाता है। हालांकि कई बार मरीज को सही इलाज नहीं मिलने पर तेजी से कम होते प्लेटलेट्स जानलेवा भी साबित होते हैं। मच्छर के काटने के करीब 3-4 दिन बाद शरीर मेंडेंगू के लक्षण नजर आने लगते हैं।
डेंगू के गंभीर लक्षण
गंभीर पेट दर्द
लगातार उल्टी होना
तेजी से सांस लेने
मसूड़ों या नाक से खून आना
थकान और बेचैनी
उल्टी या मल में खून आना
बहुत प्यास लगना
डेंगू से बचने के लिए क्या करें?
आप डेंगू के खतरे से खुद को और अपने परिवार को बचाना चाहते हैं तो मच्छरों से खास बचाव करें। साथ ही नीचे बताई गई बातों का ख्याल रखें।