West Bengal Weather: पड़ोसी राज्यों में चक्रवात, बंगाल में लगातार 5 दिनों तक कालबैसाखी-ओलावृष्टि का अनुमान

West Bengal Weather: पड़ोसी राज्यों में चक्रवात, बंगाल में लगातार 5 दिनों तक कालबैसाखी-ओलावृष्टि का अनुमान
Published on

कोलकाता: बंगाल में काल बैसाखी की एंट्री लगभग हो चुकी है। जिसके चलते आज से लगातार 5 दिनों तक कोलकाता समेत राज्य में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज से ही बंगाल में कालबैसाखी की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल के पड़ोसी राज्य झारखंड के दक्षिणी और आसपास के राज्यों में चक्रवात बना हुआ है। इसकी धूरी दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। यह समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प वायु राज्य में प्रवेश कर रही है और इसीलिए पूरे सप्ताह बारिश होने की आशंका है।

आंधी तूफान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव के कारण आज कोलकाता समेत राज्य के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होगी। दोपहर से ही तेज हवाएं शहर में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। आज उत्तर-दक्षिण 24 परगना, पूर्वी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां बारिश के साथ हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज से शुक्रवार तक राज्य के सभी जिलों में बारिश जारी रहेगी। मंगलवार को दो 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा, दो बर्दवान, बीरभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की अधिकतम गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना

वहीं उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना है। आज से शुक्रवार तक सभी उत्तरी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में आज ओलावृष्टि हो सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in