Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना का दिखेगा पराक्रम, फ्लाईपास्ट में 51 एयरक्राफ्ट होंगे शामिल

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर भारतीय वायुसेना का दिखेगा पराक्रम, फ्लाईपास्ट में 51 एयरक्राफ्ट होंगे शामिल
Published on
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सेना के जवान गणतंत्र दिवस से पहले रिहर्सल कर रहे हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के फ्लाई-पास्ट में भारतीय वायुसेना(IAF) के 51 विमान शामिल होंगे। इनमें 29 युद्धक विमान, 7 ट्रांसपोर्ट विमान, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। ये सभी विमान 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगे।

इन विमानों को 6 अलग-अलग बेस से उड़ाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और 9 मंत्रालयों और विभागों की 25 झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का नाम है।

ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 होगी सबसे प्रमुख

इनके अतिरिक्त गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मंत्रालय की झांकियां नजर आएंगी। इसरो की झांकी में चंद्रयान-3 सबसे प्रमुख होगी। इस झांकी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उसकी सफल लैंडिंग और चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट 'शिव शक्ति पॉइंट' को भी दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश की झांकी में सबसे आगे भगवान राम होंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस झांकी का महत्व बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त इस झांकी में मेरठ रैपिड रेल और ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है, क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार अगली पीढ़ी के ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए यूपी में एक संयंत्र तैयार कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in