Happy Propose Day 2024: क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे? कब से शुरू हुआ ये ट्रेंड ?

Published on

नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। वैलेंटाइन के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कपल एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं या प्यार का इजहार करते हैं। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसे अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बनाने का यह एक बहुत ही विशेष अवसर है। यह प्यार, स्नेह और प्रशंसा व्यक्त करने का एक शानदार अवसर है। इस दिन व्यक्ति अपनी पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं खास तरीके से व्यक्त करते हैं। आपको आगे बताएंगे कि प्रपोज डे है क्या और इसका इतिहास और महत्व क्या है।

इस खास मौके का कई लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं। अंग्रेजों का ये चलन देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोग विनम्र, कैंडल लाइट डिनर, समुद्र तट के पास बैठकर या किसी अन्य तरीकों से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। । साथ ही जानिए कि आप किन क्रिएटिव तरीकों से अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

क्या है Propose Day का इतिहास ?

इसकी शुरुआत सदियों पहले हुई थी। बताया जाता है कि ऑस्ट्रिया के आर्चड्यूक मैक्सिमिलियन ने 1477 में मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया था। इस खास पल में उन्होंने मैरी को हीरे की अंगूठी गिफ्ट में दी थी। इस तरह प्रपोज करने के बाद यह तरीका लोकप्रिय हो गया और तभी से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाने लगा।

वैलेंटाइन वीक के हर दिन का एक अलग महत्व होता है। प्रपोज डे के दिन लड़का या लड़की अपने दिल की बात अपने जीवन के सबसे खास इंसान से बताते हैं। जो लोग पहली बार अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए यह मुश्किल होता है, वैसे प्रपोज डे प्यार का इजहार करने का खास मौका साबित होता है। प्रपोज करने का यह तरीका बेहद अनोखा है और इसके बाद रिश्ते में बंधने वाला जोड़ा इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाता।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in