राष्ट्रपति से मिला NDA डेलीगेशन, सरकार बनाने का दावा किया पेश

राष्ट्रपति से मिला NDA डेलीगेशन, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Published on

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। आज शुक्रवार को कई बैठकों के दौर के बाद एनडीए नेताओं का समूह राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू से मिलने पहुंचा और उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा। सरकार बनाने का दावा पेश करने एनडीए की तरफ से अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम साढ़े छह बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने जाएंगे। राष्ट्रपति उनको पीएम नामित करने के बाद अधिकारिक तौर पर शपथ का वक्त और स्थान तय करेंगी।

NDA नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

लोकसभा चुनाव के नतीजों में NDA गुट ने 293 सीटें हासिल की थीं, जो कि बहुमत के जादूई आंकड़े 272 से ज्यादा हैं। हालांकि NDA का नेतृत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी इसबार बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई, ऐसे में मान मनोव्वल को लेकर बैठकों का लंबा दौर चला। हालांकि शुक्रवार दोपहर एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

लालकृष्ण आडवाणी से मोदी ने लिया आशीर्वाद

इससे पहले शुक्रवार (7 जून) को एनडीए संसदीय दलों की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया, जिसके बाद मोदी लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का अलायंस सबसे सफल गठबंधन है। उन्होंने कहा, "यह सत्ता प्राप्त करने का, सरकार चलाने का या कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है. ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड समूह है"।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in