पंजाब पुलिस ने दो गिरोहों के पांच गैंगस्टर्स गिरफ्तार किए

पंजाब पुलिस ने दो गिरोहों के पांच गैंगस्टर्स गिरफ्तार किए
Published on

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है, जिन पर लक्षित हत्याओं की योजना बनाने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्तों के पास से चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर कहा, 'एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरन तारन पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया और अमृतपाल बाठ गिरोह के पांच गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल समेत 4 हथियार जब्त किए हैं।' उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अभियुक्तों ने लक्षित हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा, ' तरन तारन क्षेत्र में गिरोह द्वारा हाल ही में की गई हत्या में शामिल शूटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह उनके गिरोह की पहचान करने में एक बड़ी सफलता है।' उन्होंने कहा कि उनके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पटियाला में गोलीबारी
पंजाब के पटियाला जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिख कार्यकर्ता बख्शीश सिंह की कार पर गोलीबारी की जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अर्बन एस्टेट के पास पटियाला साउथ बाईपास रोड पर देर रात करीब डेढ़ बजे घटी। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और अर्बन स्टेट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सूत्रों के अनुसार बख्शीश सिंह की कार पर दो या तीन गोलियां चलाई गईं, लेकिन वह सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in