भारत में दिखेगा साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें ग्रहण और सूतककाल का समय

भारत में दिखेगा साल का आखिरी चंद्रगहण, जानें ग्रहण और सूतककाल का समय
Published on

नई दिल्ली : भारत सहित विश्व के कई देशों में शनिवार(28 अक्टूबर) को चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से दिखाई देगा। बता दें क‌ि यह ग्रहण शनिवार की रात में 1 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा, सूतक 28 अक्टूबर को शाम 4 बजे से लग जाएंगे और ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होंगे। 28 और 29 अक्टूबर की रात को पृथ्वी की छाया चंद्रमा के एक हिस्से को ढक लेगी। बता दें क‌ि इस चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा का 6% हिस्सा ग्रसित होगा। यह चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र, मेष राशि पर खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कर्क, मिथुन, वृश्चिक, धनुएवं कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शुभ फल देने वाला है। सिंह, तुला व मीन राशि के लिए मध्यम फल एवं मेष, वृष, कन्या व मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ हो सकता है।

कब लगेगा सूतक काल?

बता दें क‌ि चंद्रग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होगा। सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना वर्जित माना गया है। चन्द्र ग्रहण के सूतक काल में दान और जप आदि का महत्व माना गया है। पवित्र नदियों अथवा सरोवरों में स्नान किया जाता है। मंत्रो का जाप किये जाने से शीघ्र लाभ प्राप्त होता है।इस समय में मंत्र सिद्धि भी की जाती है। तीर्थ स्नान, हवन तथा ध्यानादि शुभ काम इस समय में किए जाने पर शुभ तथा कल्याणकारी सिद्ध होते हैं।

इस समय चंद्रग्रहण होगा अपने चरम पर

बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण यानी परम ग्रास चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात 01:44 बजे अपने चरम पर होगा। इस समय खाना-पीना, सोना, नाखून काटना, भोजन बनाना, आदि कार्य भी इस समय वर्जित हैं। ग्रहण आरंभ होने से पहले ही अचार, मुरब्बा, दूध, दही अथवा अन्य खाद्य पदार्थों में कुशा तृण डाल देना चाहिए जिससे ये खाद्य पदार्थ ग्रहण से दूषित नहीं होगें। अगर कुशा नहीं है तो तुलसी का पत्ता भी डाल सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in