Arjun-Malaika Breakup : क्या Kusha Kapila को डेट कर रहे है Arjun Kapoor?

Arjun-Malaika Breakup : क्या Kusha Kapila को डेट कर रहे है Arjun Kapoor?

Published on

मुंबई : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हालांकि दोनों ही इस पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को उेट कर रहे हैं। दरअसल, एक्ट्रेस कुशा कपिला आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुशा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था। पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनीं कुशा कपिला का नाम अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरें पता चलने के बाद कुशा ने इस पर रिएक्ट किया है। कुशा को अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरों पर गुस्सा आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
कुशा कपिला ने किया रिएक्ट
कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब।उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है।
इस वजह से उड़ी अफवाह

दरअसल हाल ही में कुशा कपिला करण जौहर के घर पार्टी में गईं थीं, जहां अर्जुन कपूर भी थे। वहां मलाइका अरोड़ा नहीं थी। पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया गया था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in