Deepika Padukone और Ranveer Singh ले रहे हैं तलाक, जानिए क्यों …

Deepika Padukone और Ranveer Singh ले रहे हैं तलाक, जानिए क्यों …
Published on

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इवेंट में शामिल होने के लिए रणवीर और दीपिका ने ब्लैक आउटफिट को चुना। इस ट्विनिंग आउटफिट में कपल लाइमलाइट लूटे हुए थे। रणवीर हैंडसम दिख रहे थे और दीपिका गॉर्जियस लग रही थीं। दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण भी ब्लैक टक्सीडो में स्मार्ट दिख रहे थे। तीनों ने साथ में फोटो के लिए पोज भी दिए, लेकिन रणवीर और दीपिका ने साथ में अलग से पोज नहीं दिए। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच तल्खी देखने को मिली। दीपिका पति रणवीर से खफा-खफा दिखीं। उनके चेहरे पर झूठी मुस्कान देखने को मिली। रणवीर उनसे बार-बार बात करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन दीपिका उनके साथ बात करने में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही थीं और उन्हें बुरी तरह से इग्नोर कर रही थीं। इसी बच खबर आ रही थी कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे तलाक कर सकते हैं।

फोटो पर किया प्यारा कमेंट

अब रणवीर सिंह ने डिवोर्स की रुमर्स को खारिज करते हुए एक बार फिर वाइफ दीपिका पादुकोण की फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक स्पोर्ट्स ब्रांड के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं। बीते कुछ दिनों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दीपिका-रणवीर के डिवोर्स की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 6 जुलाई को दीपिका ने रणवीर को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर भी कोई स्टोरी शेयर नहीं की। इस वजह से इनके डिवोर्स की अफवाह शुरू हो गई थीं। लेकिन, कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

फोटो पर रणवीर ने किया प्यार भरा कमेंट
दीपिका ने सोशल मीडिया पर पिंक आउटफिट में कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज पर रणवीर ने रोते हुए इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में रियेक्ट किया है। इस सिंबल का मतलब है कि इस खूबसूरती को बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। रणवीर के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर के फैंस का दिल जीत लिया।

रणवीर ने दीपिका के साथ पोस्ट की थी क्रूज राइड की फोटो
कुछ दिनों पहले भी रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ समुद्र में क्रूज राइड का मजा लेते हुए फोटो पोस्ट की थी। रणवीर सिंह ने बीते दिनों अपना 38वां बर्थडे मनाया था। इस फोटो के साथ उन्होंने सभी को बर्थडे विश करने के लिए शुक्रिया भी कहा था। कपल ने मुंबई के अलीबाग में बर्थडे सेलिब्रेट किया। रणवीर-दीपिका ने 4 नवंबर 2018 को शादी की थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in