Weight Loss : 1 घंटा पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?

Weight Loss : 1 घंटा पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?
Published on
कोलकाता : वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। डाइट फॉलो करते हैं, फास्ट करते हैं और फिर तरह-तरह की भारी भरकम एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि वेट लॉस में वॉक करना कैसे मददगार हो सकता है। इसे ऐसे समझें कि वेट लॉस में आपको ज्यादा से ज्यादा फैट और कैलोरी बर्न करने की जरुरत होती है और इसमें आपको ये सोचना होगा कि आप कितना वॉक करें कि तेजी से वेट लॉस में मदद मिले। तो, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
1 घंटा पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है

1 घंटा यानी लगातार 60 मिनट तक चलने से 200 से 350 कैलोरी बर्न होती है। हालांकि, ये आपके चलने की स्पीड पर भी निर्भर करता है कि आप हर मिनट कितनी स्पीड से चलते हैं और उस गति से चलकर आप कितना वजन घटा सकते हैं।

एक दिन में कितने किलोमीटर चलना चाहिए

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल का सुझाव है कि हर व्यक्ति को अपना वेट बैलेंस रखने के लिए हर दिन लगभग 8 किलोमीटर वॉक करना चाहिए। इसके अलावा कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन 10 हजार कदम चलें। ये एक प्रकार से हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज की तरह काम करता है और आपको वेट लॉस में तेजी से मदद करता है।

वेट लॉस के लिए चलने के फायदे
मेटाबोलिज्म तेज करता है

वेट लॉस के लिए वॉक करने के कई फायदे हैं। ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फिर फैट बर्न करने में मदद करता है। ये आपके खाना पचाने की गति को तेज करता है जिससे आपका खाना सही से पचे, पेट में एक्सट्रा वेट क्रिएट न करें, पेट साफ रखे और वजन घटाने में मददगार हो।

फैट बर्न करने में मददगार

फैट बर्न करने में वॉक करना कई प्रकार से मददगार हो सकता है। जब आप वॉक करते हैं तो आपके दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और इससे एक प्रकार की गर्म पैदा होती है। इससे शरीर में जमा फैट पर एक प्रेशर क्रिएट होता है जिससे तेजी से फैट बर्म करने में मदद मिलती है। तो, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो हर दिन कम से कम 1 घंटे वॉक करें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in