कोलकाता : शनि देव की महिमा हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इतनी अपरंपार मानी गई है कि उन में राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की शक्ति होती है ऐसा माना जाता है। ये भी मान्यता है कि जिन लोगों का शनि कमजोर है या जिनसे शनिदेव कुपित हैं, वो अगर हर शनिवार विधि विधान से पूजा पाठ करते हैं तो शनि देव प्रसन्न भी हो जाते हैं। शनिवार को शनि देव के पूजन के अलावा शनि चालीसा पढ़ना, शनि देव के मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। कई भक्त भगवान शनि को तेल का दान भी करते हैं।