धनतेरस 2024: सोना खरीदने का सबसे शुभ समय, जानें मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग

धनतेरस 2024: सोना खरीदने का सबसे शुभ समय, जानें मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग
Published on

कोलकाता : इस साल धनतेरस का मुहूर्त विशेष रूप से शुभ है क्योंकि त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो यह दर्शाता है कि इस दिन किए गए कार्यों का फल तीन गुना होगा। धनतेरस, जो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है, को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन सागर मंथन से धनवंतरी का प्रकट होना मान्यता है, इसलिए इसे उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन प्रदोष का व्रत भी रखती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं। धनतेरस इस बार 29 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे तक रहेगी।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त:
पूजा का सही समय केवल 1 घंटे 41 मिनट का है, जो शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक है। प्रदोष काल का समय शाम 5:38 बजे से रात 8:13 बजे तक है।

सोना खरीदने का मुहूर्त:
सोना खरीदने का शुभ समय 29 अक्टूबर सुबह 10:31 बजे से लेकर 30 अक्टूबर सुबह 6:32 बजे तक है।

त्रिपुष्कर योग और महत्व:
धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। इस दिन इंद्र योग भी सुबह 7:48 बजे तक है। माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की पूजा इस दिन की जाती है, जिससे जीवन में धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in