कतर के अमीर का भारत दौरा: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

पीएम मोदी से करेंगे वार्ता
कतर के अमीर का भारत दौरा: पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Published on: 

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परंपरा से हटकर, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। अल-थानी 17 फरवरी सोमवार शाम को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। कतर के अमीर 18 फरवरी मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि अल-थानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कतर के अमीर की भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे। भारत और कतर के बीच मैत्री, विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in