गोवर्धन पूजा 2024: जानें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2024: जानें सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Published on

कोलकाता: हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा का इस बार विशेष महत्व है। दीपावली के पर्व का एक अहम हिस्सा, गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण की आराधना के लिए समर्पित है। इस वर्ष, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

पूजा की तारीख

इस बार गोवर्धन पूजा की तिथि 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे से शुरू होगी, और इसका समापन 2 नवंबर को रात 8:21 बजे होगा। इस कारण से, उदिया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2024 को सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, दोपहर में 3:23 से 5:35 के बीच भी पूजा की जा सकती है।

पूजा विधि

गोवर्धन पूजा की तैयारी सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाने से शुरू होती है। मूर्ति को फूलों और रंगों से सजाया जाता है। इसके बाद, भगवान को फल, फूल, और मिष्ठान अर्पित किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से कढ़ी, अन्नकूट और चावल का भोग अर्पित किया जाता है। साथ ही, गाय, बैल और भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाती है। पूजा के बाद, घर में बनाए गए गोवर्धन पर्वत की सात परिक्रमा की जाती है, और अंत में आरती करके पूजा को पूर्ण किया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा का यह पावन अवसर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in