महाराष्ट्र सरकार ने रत्न टाटा को दिया ‘उद्योग रत्न अवार्ड’, आवास जाकर CM शिंदे ने किया सम्मानित

रतन टाटा को सम्मानित करते सीएम शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार
रतन टाटा को सम्मानित करते सीएम शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार
Published on

भारत के प्रसिद्ध कारोबारी रतन टाटा को महाराष्ट्र की सरकार ने बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया। पूरा कार्यक्रम रतन टाटा के आवास पर ही रखा गया था।

मुंबई: भारत के बड़े एवं दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार (19 अगस्त) को बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया है। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिष्ठित 'उद्योग रत्न' अवॉर्ड से उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न सम्मान में दिया।

रतन टाटा के आवास पर हुआ कार्यक्रम
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा औपचारिक पुरस्कार समारोह रविवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। लेकिन रतन टाटा के स्वास्थ्य कारणों की वजह से वो अवॉर्ड समारोह में शामिल नहीं हो सकते थे इसलिए उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अवार्ड दिया गया। सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा कि टाटा समूह के अध्यक्ष, पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी को महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के पहले 'उद्योगरत्न पुरस्कार – 2023' से सम्मानित किया गया। यह हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।

अवार्ड समारोह पर बोले सीएम शिंदे 
समारोह के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से कहा कि टाटा समूह का देश के सभी क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय है। उन्हें रतन टाटा को उद्योग रत्न के रूप में सम्मानित करने से इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मैं महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। सीएम ने कहा कि टाटा का मतलब भरोसा है। 2021-22 में टाटा कंपनियों का सामूहिक राजस्व 128 अरब डॉलर रहा।

क्या है उद्योग रत्न अवॉर्ड?

महाराष्ट्र सरकार द्वार शुरू किया गया यह अवार्ड एक नया पुरस्कार है, जो किसी विशेष क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in