

कोलकाता: भारतीय संस्कृति में दही का अपना ही एक इतिहास है। किसी अच्छे काम के लिए कोई निकलता है तो दही खाकर ही घर से निकलता है। आपने ध्यान दिया होगा कि दही के इस्तेमाल से कई चीजें बनती है। जैसे- दही का रायता, लस्सी, छाछ वहीं तो कई लोग दही के साथ पराठा खाना खूब पसंद करते हैं। दही न्यूट्रिशयन से भरपूर होता है। खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग दही खाते ही हैं।